पुराने ज़माने में अगर लोगों के भोजन की संस्कृति देखी जाए तो वो खाने में गुड़ का सेवन करते थे और उन्हें कोई बीमारी नहीं होती थी।
दरअसल हमारे पूर्वजों को भोजन विज्ञान का बड़ा गहरा ज्ञान था और हमे आज उसी भोजन विज्ञान को अपनाने की जरूरत है।

आपको बता दे कि सदियों से भारत में गुड़ का प्रयोग कई बीमारी के इलाज़ में भी किया जाता रहा है और चीनी का प्रयोग भारत में पहले नहीं होता था।
गुड़ में चमत्कारिक गुण होते है। इसका सबसे बड़ा फायदा होता है शरीर में जमी चर्बी को खत्म करने में, दरअसल गुड़ के पानी से शरीर पर जमी चर्बी खत्म होती हैं।
इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज रहता है या पेट ठीक नहीं रहता उन्हें रोज़ खाने के बाद एक डली गुड़ की खा लेनी चाहिए।
इस उपाय से आप कुछ दिनों बाद देखेंगे की आपका कब्ज दूर होने लग जाएगा। गुड़ में फाइबर होता है जो की खाना पचाने में मदद करता है और यही कारण है कि पुराने ज़माने में लोग रोज़ गुड़ खाते थे।

आज कल हमे देखने में आता है कि महिलाओं में खून की कमी हो जाती है। आज कल तो युवा लड़कियों को मासिक धर्म में भी दिक्क्त आती है।
इसका सबसे बड़ा कारण है खून की कमी होना, लेकिन जो महिला गुड़ का सेवन करती कभी खून की कमी नहीं होती और ना ही गर्भ अवस्था में उसे दिक्क्त होती है।

गुड़ में आयरन पाया जाता है जो की ना सिर्फ शरीर के खून को साफ़ करता है बल्कि उसकी कमी को भी दूर करता है। इसलिए दिनचर्या में जल्द ही गुड़ को शामिल कीजिए।