1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शास्त्रीय संगीत से लेकर शादी फिर भगवा रंग की चुन्नी ओढ़ने तक का सफर, जानिए

शास्त्रीय संगीत से लेकर शादी फिर भगवा रंग की चुन्नी ओढ़ने तक का सफर, जानिए

अपर्णा बिष्ट यादव उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू है। 2011 में मुलायम के बेटे प्रतीक यादव से उनकी शादी हुई

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नोेएडा:  अपर्णा बिष्ट यादव उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू है। 2011 में मुलायम के बेटे प्रतीक यादव से उनकी शादी हुई। उन्होंने लखनऊ कैंट से 2017 विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा। वह bAware के नाम से एक संगठन चलाती है, वह विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति काम कर रही है। अपर्णा ने महिलाओं से संबंधित मुद्दों के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

शास्त्रीय संगीत में औपचारिक शिक्षा ग्रहण

उन्होंने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री पूरी की। उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नौ वर्षों तक शास्त्रीय संगीत में औपचारिक शिक्षा ग्रहण की है।

वह ठुमरी की कला में विशिष्ट है। 2014 में जब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रशंसा की थी तब वे लाइमलाइट में आयी थीं।

2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से ठीक पहले, अपर्णा यादव ने 19 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली।

2017 अपर्णा यादव ने 2017 विधानसभा चुनावों में लखनऊ कैंट निर्वाचन क्षेत्र से वह 33796 मतों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी द्वारा पराजित हुईं।

वहीं अपर्णा समाज सेवा के साथ ही शास्‍त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। अपर्णा को गाने का शौक है। वो एक लोक ‌गायिका भी हैं। अपर्णा ने सपा के प्रचार के लिए एक गाना भी कंपोज किया था। अपर्णा  लखनऊ के पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं।

अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी। इसके बाद दोनों की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में हुई। अपर्णा के पति प्रतीक एक जिम चलाते हैं और रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं। प्रतीक यादव के बड़े भाई अखिलेश यादव हैं और भाभी डिंपल यादव हैं।

अपर्णा बिष्ट यादव इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती है और समय समय पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रही है। इनका instagram user name ” aparna.y “ है। इनके इंस्टाग्राम पर किये गए पोस्ट आमतौर पर किसी खास पर्व की बधाई, या किसी राष्ट्रिय नेता से जुड़े विशेष दिन और अपने राजनैतिक कार्यो की गतिविधि से जुड़े होता है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...