1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. जॉनसन ने कहा विज्ञान दुनिया के अदृश्य दुश्मन से लड़ रहा है, लेकिन लोगों से अनुरोध है कि वे ठंडक के इन महीनों में सतर्कता और आशावाद का दामन न छोड़ें

जॉनसन ने कहा विज्ञान दुनिया के अदृश्य दुश्मन से लड़ रहा है, लेकिन लोगों से अनुरोध है कि वे ठंडक के इन महीनों में सतर्कता और आशावाद का दामन न छोड़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जॉनसन ने कहा विज्ञान दुनिया के अदृश्य दुश्मन से लड़ रहा है, लेकिन लोगों से अनुरोध है कि वे ठंडक के इन महीनों में सतर्कता और आशावाद का दामन न छोड़ें

लंदन:  ब्रिटेन में कोविड-19 से बचाव के लिए फाइजर और बायोएनटेक कंपनी की वैक्सीन के इस्तेमाल की स्वीकृति देने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि महामारी से लड़ाई पूरी नहीं हुई है। टीकाकरण शुरू होने का मतलब यह नहीं है कि संक्रमण खत्म हो गया। ब्रिटेन में टीकाकरण शुरू हो गया है, इस जोश में बचाव के उपाय और सावधानी खत्म करने की जरूरत नहीं है।

जॉनसन ने कहा, विज्ञान दुनिया के अदृश्य दुश्मन से लड़ रहा है। लेकिन लोगों से अनुरोध है कि वे ठंडक के इन महीनों में सतर्कता और आशावाद का दामन न छोड़ें। महामारी से बचाव वाली वैक्सीन की दो खुराक बांह में इंजेक्शन के जरिये लगाई जाएंगी। यह मौत का खतरा झेल रहे और ज्यादा खतरे वाले लोगों को पहले लगाई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड से बचाव के लिए बनाए गए विंटर प्लान का पूरी गंभीरता के साथ पालन करें। इस प्लान में ब्रिटेन का ज्यादातर हिस्सा उच्च सतर्कता वाले नियमों के अंतर्गत है। इसके तहत शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का कड़ाई से पालन करना है।

प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इस लिहाज से इसे अच्छा समय कहा जा सकता है। लेकिन यह बुरा तब हो सकता है जब हम कोविड से बचाव के उपायों के प्रति लापरवाह हो जाएंगे। कोरोना वायरस से मुकाबले का समय खत्म नहीं हुआ है। हमें उस दिन का इंतजार करना है जब हमारे वैज्ञानिक हमें बीमार करने वाले इस अदृश्य दुश्मन को जड़ से खत्म कर देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...