झांसी के चमनगंज क्षेत्र में बाइक टकराने को लेकर एक युवक की बाइक सवार से मामूली सी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ा गया और बाइक सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित युवक को बुरी तरह पीटा।

रास्ते से गुजराने वाले लोग मूक दर्शक बनकर सब कुछ देखते रहे लेकिन किसी ने भी युवक की सहायता नहीं की। वहीं पीड़ित युवक घायल हो गया कुछ ही देर बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

बताते चलें कि, आरोपी व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि, मामूली विवाद को लेकर बाइक सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित युवक को जमकर पीटा।

साथ ही पुलिस ने बताया कि, ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पीड़ित युवक ठीक है।