जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया में खुल कर अपने विचार साझा करने के लिए जाने जाते हैं। वह फिल्मी, गैर-फिल्मी मुद्दों पर अपने बयान देते रहते हैं।
It was 4th of October 1964 when I came to Bombay . This 56 years long journey had many zig zag roads many roller coasters , ups and downs , but the grand total is heavily in my favour . Thank you Mumbai , Thank you film industry , thank you life . You all have been too kind .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 4, 2020
इसके चलते वह कई बार विवादों में भी रहे। कल, वह फिल्म इंडस्ट्री और मुंबई के प्रति आभार जताने के लिए ट्विटर पर आए।
जावेद अख्तर ने पोस्ट में लिखा, ‘मैं 4 अक्टूबर 1964 को बॉम्बे आया था। इस 56 साल की लंबी यात्रा में कई टेढ़-मेढ़ मोड़ थे, कई उतार-चढ़ाव थे, पर कुल मिलाकर यह सफर मेरे पक्ष में रहा।

मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री का शुक्रिया अदा करता हूं। इस जीवन के लिए आभार। आप सभी की मुझ पर कृपा रही है।
इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में बॉलीवुड का ड्रग कनेक्शन सामने आया है। बॉलीवुड इस समय गलत वजहों से चर्चा में बना हुआ है।

हाल में जावेद से पूछा गया कि अगर उन्हें पता चलता है कि उनके बच्चे जोया और फरहान अख्तर मारिजुआना लेते हैं, तो वह क्या करेंगे।
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को ऐसा न करने के लिए कहेंगे। बताएंगे कि यह सही नहीं है।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चे अब बड़े हैं, इसलिए उन्हें क्या करना है, यह उन पर छोड़ देंगे।