जिलाधकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर आज किराना, फल, सब्जी की दुकान, जानवरों के चारे और मुर्गी दाने की दुकानें सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खोली गई। जिलाधिकारी ने कल निर्देश दिए थे कि दुकानदार दुकान खोलने से पहले एक – एक मीटर की दूरी पर पेंट से गोले बना लेंगे और ग्राहक जो आएंगे उन्हीं गोलों में खड़े होंगे जिससे ग्राहक एक दूसरे के संपर्क में न आए और एक दूसरे को स्पर्श ना करें ।आज दुकानदारों द्वारा जिलाधिकारी के इस आदेश का पालन किया गया। इसी प्रकार दवा की दुकानो पर भी पेंट से गोले बनाये गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सतर्कता ही बचाव है। लोग अधिक से अधिक अपने घरों के अंदर ही रहें जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकेगा।
जौनपुर जिलाधकारी दिनेशकुमारसिंह ने बताया है कि आज 30 गाड़ियों से खाद्यान्न जनसामान्य को उपलब्ध कराने हेतु डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था की गई है।उन्होंने कहा कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है ।सभी के घर के सामने दाल, चावल, आटा, मसाला, नमक व सब्जी का सामान इन वाहनों में आएगा और आप अपने घर के सामने खरीद सकते हैं। इसलिए अनुरोध है कि आप घर के बाहर ना निकले और किसी भी दुकान पर आपको जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इससे आप किसी के संपर्क में आएंगे और आप संक्रमित हो सकते हैं, यदि वह व्यक्ति पहले से संक्रमित है ।इस संक्रमण से बचाव के लिए एक ही उपाय है कि सब लोग अपने घरों में रहे और सबके घर पर ही खाद्यान्न, सब्जी, फल, दूध उपलब्ध कराएंगे ।
कोई भी इन नंबरों9140594421,9119602871,9415828413 पर कॉल करके घर की जरूरतों के सामान का ऑर्डर देकर सामान अपने घर पर मंगवा सकता है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि मा. प्रधानमंत्री जी के लाकडाउन के आह्वान का हम सब मिलकर के पालन करें और देश कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाएं।सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपनी तहसील क्षेत्र में आने वाले नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी दो – दो वाहनों का होम स्टेप डिलीवरी के लिए व्यवस्था करें।