लॉकडाउन के बाद राज्यों की पुलिस लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरी है, जहां एक तरफ लोग अपने घरों के लिए पैदल ही यात्रा कर रहे हैं तो वहीं, अपने अपने जिले की प्रशासन लोगों की मदद के लिए खाने, पानी तथा अन्य सामानों का प्रबंध कर रही है। इसके साथ ही पुलिस लगातार अपने अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से हालचाल ले कर जायजा ले रही है।
जलौन जिले के जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार द्वारा कोंच नगर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही आमजन मानस को अपने घरों में रहने व आपस में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने हेतु अपील की गई।
जिलाधिकारी ने जालौन डॉ मन्नान अख्तर ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति प्रशासन की बात नज़र अंदाज़ करता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही तय है।
इस दौरान उनके साथ नगर के जिम्मेदार अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।