1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनिया गांधी से मिले जगदीश टाइटलर और राजेश ठाकुर, कही ये बात, पढ़ें

सोनिया गांधी से मिले जगदीश टाइटलर और राजेश ठाकुर, कही ये बात, पढ़ें

अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठनात्मक मामलों पर फीडबैक के लिए पार्टी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात शुरू कर दी है। गुरुवार को उन्होंने पूर्व मंत्री जगदीश टाइटलर और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनिया गांधी से मिले जगदीश टाइटलर और राजेश ठाकुर, कही ये बात, पढ़ें

अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठनात्मक मामलों पर फीडबैक के लिए पार्टी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात शुरू कर दी है। गुरुवार को उन्होंने पूर्व मंत्री जगदीश टाइटलर और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की

बता दें कि बीते दो दिनों में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का एलान किया गया है। चर्चाएं हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को बदला जा सकता है। झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को एक साल से भी कम समय पहले नियुक्त किया गया था।

दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस फिर संगठन को नए सिरे से खड़ा कर सकती है। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और दो बार के सांसद संदीप दीक्षित पार्टी से नाराज हैं। संदीप ने पार्टी में सुधारों के लिए सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे

हरियाणा में भी कांग्रेस को आंतरिक कलह का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कांग्रेस आलाकमान ने उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उदयभान को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा का करीबा माना जाता है। कांग्रेस आलाकमान के फैसले से पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई नाराज चल रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर नाखुशी जाहिर की है। कुलदीप बिश्नोई ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है

आपकी तरह गुस्सा मुझे भी बहुत है, लेकिन मेरी सब से प्रार्थना है कि जब तक मैं राहुल जी से जवाब ना मांग लूं, हमें कोई कदम नहीं उठाना है। अगर मेरे प्रति आपके मन में स्नेह है तो संयम रखें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...