1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सांसद ने सीवरेज कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

सांसद ने सीवरेज कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

सांसद श्री पटेल पर कटाक्ष करते हुए नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दो-तीन साल बाद उन्हें शहर की जनता की चिंता हुई है। पिछले दो वर्षों से बड़वानी शहर की जनता सीवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण भारी समस्याओं का सामना कर रही है।

By: Naredra 
Updated:
सांसद ने सीवरेज कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

बड़वानीः लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने जिला मुख्यालय पर चल रहे सीवरेज कार्यों का खरगोन-बड़वानी निरीक्षण किया। उन्होंने सीवरेज कंपनी को कार्य शीघ्र और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बड़वानी शहर में सीवरेज 1, 2 और 3 का कार्य चल रहा है। उन्हें लगातार सीवरेज कार्यों को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि शहर में काम सही ढंग से नहीं हो रहा है और आम जनता परेशान है। सांसद ने कहा कि जगह-जगह सड़कें खोद दी गई हैं और काम अधूरा है। कुछ स्थानों पर कार्य की गुणवत्ता भी खराब पाई गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां सड़कें खोदी गई हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए और सही मापदंडों के अनुसार काम हो। निर्माण एजेंसी को बुलाकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और शीघ्रता से पूरा कर आम जनता को सुविधा प्रदान की जाए।

इस दौरान नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने सांसद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो-तीन साल बाद उन्हें शहर की जनता की चिंता हुई है। जाधव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से बड़वानी शहर की जनता सीवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण भारी समस्याओं का सामना कर रही है, जबकि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अब तक निष्क्रिय रहे।

जाधव के अनुसार, शहर के लगभग हर क्षेत्र में सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन कठिन हो गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं, और बसें व ट्रक भी इन गड्ढों में फंस रहे हैं। कई इलाकों में पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...