आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत 29 मार्च से होने जा रही है। उससे पहले सेशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनकी खराब फॉर्म के चलते ट्रोल किया गया। बता दें कि धोनी काफी समय से क्रिकेट से और क्रिकेट मैदान से दूरियां बनाए हुए है।
दरअसल इस वीडियो में धोनी को ट्रोल करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के फैन से कहा है कि ‘तुम्हारा वाला खेल पाएगा’ जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें धोनी उस वीडियो को देख रहे हैं जिसमें उन्हें ट्रोल किया गया है तस्वीर के ऊपर कैप्शन में फायर का सिंबल बनाया गया है।
इस सीजन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अभियान की शुरुआत पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ होगी। वहीं वीडियो की बात करें तो उसमें धोनी के अलावा रोहित शर्मा, रिषभ पंत और विराट कोहली का जिक्र भी किया गया है।