एपल आईफोन ने अपना नया iPhone SE 2 लॉन्च किया है, लेकिन इसके साथ ही कंपनी ने अपना पुराना आइफोन 8 को भी बंद कर दिया है। बताते चले कि, कंपनी जब भी अपना कोी नया फोन लॉन्च करती है तो इसके साथ ही कई पुराने मॉडल भी बंद कर देती है। ऐसा ही इस बार एपल ने iPhone SE 2 की लॉन्चिंग के साथ आईफोन 8 को बंद करके किया है।

बता दे, एपल ने अपने नए फोन iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें टच आईडी दी गई है। iPhone SE 2 में A13 बायोनिक प्रोसेसर है। इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वही खास बात है कि, यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। इसके लिए नए आईफोन को आईपी 67 की रेटिंग मिली है। iPhone SE 2 ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि आईफोन एसई 2 में दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है जिनमें से एक सिम ई-सिम होगा। वहीं आप इस फोन को 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पा सकते है।

बात अगर iPhone SE 2 की शुरुआती कीमत की करे तो कंपनी ने इसकी 42,500 रुपए कीमत रखी है। iPhone SE 2 के डिजाइन की बात करे तो काफी हद तक आईफोन 8 की तरह है। फिलहाल कंपनी ने फोन के बिक्री की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।