1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऑनलाइन ठगी को लेकर योगी की पुलिस ने चलाया मुहिम, बस इन बातों का रखें ध्यान…

ऑनलाइन ठगी को लेकर योगी की पुलिस ने चलाया मुहिम, बस इन बातों का रखें ध्यान…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑनलाइन ठगी को लेकर योगी की पुलिस ने चलाया मुहिम, बस इन बातों का रखें ध्यान…

हाथरस; जहा एक तरफ भारत डिजिटल बनने के रास्ते पर है, वहीँ दूसरी ओर साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। लेकिन इंटरनेट की सटीक जानकारी ओर इसके सही उपयोग से साइबर क्राइम का शिकार होने से बचा जा सकता है।

उत्तरप्रदेश के हाथरस शहर में बीते कुछ दिनों से अभियान ऑपरेशन साइबर कवच चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूल कॉलेजों में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं।

आपको बता दें, ऑपरेशन ‘साइबर कवच’ 12 जनवरी के तहत एक सप्ताह, व्यापक जागरूकता अभियान के लिए चलाया जाएगा। इसमें साइबर क्राइम और ठगी से बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। स्कूल-कॉलेजों में साइबर क्राइम संबंधी प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया ओर छात्रों को साइबर वालंटियर बनाकर उन्हें इस अभियान में शामिल किया जा रहा है।

इस अभियान को मद्देनज़र रखते हुए प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने गांव विर्रा व बांधनू में चौपाल लगा कर लोगों को जागरूक किया। चौपाल में वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए इंटरनेट एवं मोबाइल के सुरक्षित प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने टेक्नोलॉजी के फायदे व नुकसान दोनों की जानकारी लोगों को दी और प्रयोग करते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।

ऐसे कर सकते है बचाव…

  • एटीएम से लेनदेन के समय देख लें कि कोई आसपास तो नहीं है। इस संबंध में किसी व्यक्ति पर विश्वास न करें।
  • बैंक एकाउंट व एटीएम के संबंध में टेलीफोन पर मांगे जानी वाली जानकारी साझा न करें।
  • नेटवर्किंग साइट पर अपरिचित लोगों को न जोड़ें। साइबर अपराधी अक्सर ऑनलाइन जानकारी कर वित्तीय अपराध को अंजाम देते हैं।
  • एप डाउनलोड करते समय पूरी जानकारी कर प्रक्रिया पूरी करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...