अमेरिका के राष्ट्रपति ने शुक्रवार (31 जुलाई) को एक बार फिर इस बात के संकेत दिए कि वे चीनी एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।
अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के कदम ने भारत में जून महीने में इस संबंध में लिए गए फैसले के बाद गति पकड़ ली है।
उन्होंने कहा, “हम टिकटॉक के मामले को देख रहे हैं और हम टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। हो सकता है कि हम कुछ दूसरी चीजें भी करें।
हमारे पास कुछ और भी विकल्प हैं, लेकिन हम टिकटॉक के संबंध में बहुत सारे विकल्पों पर गौर कर रहे हैं।”
विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक डिजिटल बैठक में इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क में कहा था, “भारतीयों ने फैसला किया कि वे भारत में चल रही 50 या उससे अधिक चीनी ऐप्स को हटाने जा रहे हैं।
उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया कि अमेरिका ने उनसे ऐसा करने को कहा था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से भारतीय लोगों को होने वाले खतरे को देख सकते थे।” जुलाई महीने की शुरुआत में पोम्पिओ ने कहा था कि अमेरिका टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा सकता है।