1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिकी चुनावों को प्रभावित होने से बचाने के लिए ट्विटर ने हटाए 130 ईरानी अकाउंट

अमेरिकी चुनावों को प्रभावित होने से बचाने के लिए ट्विटर ने हटाए 130 ईरानी अकाउंट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिकी चुनावों को प्रभावित होने से बचाने के लिए ट्विटर ने हटाए 130 ईरानी अकाउंट

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बिडेन के बीच पहली चुनावी बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) के दौरान सार्वजनिक संवाद को बाधित करने की कोशिश कर रहे 130 ईरानी अकाउंट को ट्विटर ने हटा दिया है।

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआइ) ने ‘इंटेल पर आधारित’ यह सूचना मुहैया कराई थी। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हटाए गए अकाउंट और इसकी सामग्री के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी और नियमानुसार इसे प्रकाशित भी किया जाएगा।

वैसे इन अकाउंट से ज्यादा लोगों का जुड़ाव नहीं था और इससे सार्वजनिक बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ा।

पिछले महीने, फेसबुक और ट्विटर ने एफबीआइ से मिले सुराग के जरिए एक ऐसे नेटवर्क की पहचान की थी, जिसका संपर्क रूस की सरकारी मशीनरी से है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां पहले ही आगाह कर चुकी हैं कि कई विदेशी ताकतें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की फिराक में हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...