1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रेन से यात्रा करते हैं और डेस्टीनेशन छूटने का डर है तो प्रयोग करें IRCTC की ये सर्विस

ट्रेन से यात्रा करते हैं और डेस्टीनेशन छूटने का डर है तो प्रयोग करें IRCTC की ये सर्विस

भारतीय रेलवे यात्रियों की समस्या सुलझाने के लिए अलग-अलग फीचर्स लाता है। इन फीचर्स की मदद से यात्रा काफी आसान हो जाती है। आज हम आपको रेलवे के डेस्टिनेशन अलर्ट फीचर के बारे में बताएंगे, जो रात के सफर में स्टेशन आने के पहले ही आपको रिमाइंडर दे देगा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भारतीय रेलवे यात्रियों की समस्या सुलझाने के लिए अलग-अलग फीचर्स लाता है। इन फीचर्स की मदद से यात्रा काफी आसान हो जाती है। आज हम आपको रेलवे के डेस्टिनेशन अलर्ट फीचर के बारे में बताएंगे, जो रात के सफर में स्टेशन आने के पहले ही आपको रिमाइंडर दे देगा।

 

भारतीय रेलवे भारत की सबसे लंबी परिवहन सेवा देने वाला एक प्रमुख साधन है। इस परिवहन की मदद से लोग एक कोने से दूसरे कोने तक आसानी से पहुँच सकते हैं। ऐसे में ये परिवहन यात्रियों के सुगमता के साथ-साथ उनके व्यय को भी कम रखता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए भरतीय रेलवे भी यात्रियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वृहद स्तर पर नया प्रयास करता रहता है।

 

इसी प्रयास के अंतर्गत IRCTC यात्रियों का ट्रेन में सफर करते हुए उनकी ट्रेन न छूटे और वे आराम से अपने डेस्टीनेशन पर पहुँच जाएं इसलिए IRCTC डेस्टिनेशन अलर्ट फीचर लाया है।

 

यात्री गण कृपया ध्यान दें…

 

यदि आपको भी ट्रेन में सफर के दौरान डर लगता है कि आप कहीं नींद में हों और आप डेस्टीनेशन स्टेशन के आगे चले जाएं। ऐसे में आपको इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब आपके लिए IRCTC लाया है डेस्टिनेशन अलर्ट फीचर जो आपको इस समस्या से निजात दिलाने में कारगर हो सकता है।

 

क्या है ये सर्विस

 

IRCTC की डेस्टिनेशन अलर्ट फीचर के मदद से आपके स्टेशन आने के 20 मिनट पहले ही आपको आपके फोन पर रिमाइंडर कॉल आ जाएगा। जो आपको बता देगा कि आपका डेस्टीनेशन बस आने ही वाला है और आप तैयार हो जाइए।

 

कैसे सेट कर सकते हैं इस एलर्ट को

 

  • इस रिमाइंडर को सेट करने के लिए IRCTC के हेल्पलाइन नंबर 139 पर सबसे पहले आपको कॉल करना होगा।
  • कॉल रिसीव होने के बाद अपनी भाषा चुनने के लिए बताए गए नंबर को दबाएं।
  • इसके बाद एलर्ट जारी करने के लिए सबसे पहले 7 दबाएं और फिर उसके बाद फिर 2 नंबर को प्रेस करें।
  • इसके बाद अपना PNR नंबर अंकित करें। और कन्फर्म करने के लिए 1 नंबर को दबाएं।
  • इस प्रक्रिया के बाद डेस्टीनेशन अलर्ट सेट हो जाएगा।
  • बता दें कि IRCTC की ये सर्विस रात के 11 बजे से सुबह के 7 बजे तक उपलब्ध रहती है।
  • वहीं ये सुविधा केवल लंबे रूट के ट्रेनों के लिए ही उपलब्ध है।

….अभिनव तिवारी….

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...