Vaishno Devi stampede LIVE UPDATE: नए साल की शुरुआत के साथ ही जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हो गया है। ये हादसा वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगदड़ मचने की वजह से हुई है।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Bhawan) में साल के पहले दिन शनिवार की सुबह भगदड़ मचने के बाद कम से कम 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, 20 अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया, कि भगदड़ की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। यह भगदड़ रात 2:30 बजे के करीब बताई जा रही है। बताया जा रहा है दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव बढ़ गया और लोगों में डर के मारे भगदड़ मच गई। जिससे 12 लोगों की जान चली गई है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, कटरा स्थित अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोपाल दत्त ने कहा, कि अभी हमारे पास 12 लोगों के शव पहुंचे हैं। अभी हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है। दत्त ने आगे कहा, कि मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुल घायलों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया, कि कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में जिन 12 लोगों की मौत हुई है उनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के निवासी हैं। मारे जाने वालों एक व्यक्ति स्थानीय जम्मू-कश्मीर का भी है। अभी हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
Extremely saddened by the loss of lives due to a stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to JK LG Shri @manojsinha_ Ji, Ministers Shri @DrJitendraSingh Ji, @nityanandraibjp Ji and took stock of the situation.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2022
वहीं घटना पर दुख जताते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद जितेंद्र सिंह को मौके पर भेजा है। बताया जा रहा है जिस वक्त की हादसा हुआ सभी माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए चढ़ाई पर थे हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच दो लोगों के बीच शुरू हुई कहासुनी में ये साल की पहली रात में ही बड़ा हादसा हुआ है। प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, किसी बात पर बहस को लेकर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को धक्का दिया जिसके बाद भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है. पीएम मोदी ने जताया शोक इस दुखद घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। इस घटना के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से वार्ता की।
माता वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है।
मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।
🙏— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 1, 2022
राहुल गांधी ने जताया दुख कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा, माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।
गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन, घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं ।
माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है।
माँ आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 1, 2022
सीएम योगी ने किया ट्वीट यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने माता वैष्णो देवी धाम में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। मां आदिशक्ति दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
कटरा प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर- 0199145076, 9622856295, 01991232010, 9419145182 हादसे की वजह वहीं एक तरफ जहां पुलिस, प्रशासन यह बता रहा है की दो लोगों के बीच धक्का-मुक्की के बाद भगदड़ की वजह से हालात बिगड़ गए। जबकि वहां मौजूद दर्शनार्थी बता रहे हैं कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि भीड़ इतनी थी कि सुरक्षा में लगे जवानों से संभाल नहीं पाए। वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो पा रहा है। जिसकी वजह से यह हालात बिगड़े और अभी भी कुछ लोग अपनों को खोज रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ वहां 45 से 50 हजार लोगों की भीड़ थी। जो एक सवाल खड़ा करती है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में वहां जाने की इजाजत किसने दी।
जबकि एक तरफ देश में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है, यह सवाल प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट पर भी खड़ा हो रहा है। वैष्णो देवी में मरने वाले श्रद्धालुओं में चार यूपी के वैष्णो देवी धाम में नए साल पर हुई भगदड़ में मरने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में यूपी के भी 4 लोग। इनके नाम गाजियाबाद निवासी श्वेता सिंह (35), सहारनपुर के धर्मवीर सिंह (35), विनीत कुमार (38) और गोरखपुर निवासी अरुण प्रताप सिंह हैं। जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में 01 जनवरी 2022 की सुबह भगदड़ मचने से कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि भगदड़ की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
#UPDATE | Katra: 6 dead in the stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan, exact number not there yet. Their post mortem will be done. Injured being taken to Naraina hospital, total number of injured not confirmed either: Dr Gopal Dutt, Block Medical Officer, Community Health Centre https://t.co/LaOpUdyuCG pic.twitter.com/xtKVnrYGHY
— ANI (@ANI) January 1, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स में भगदड़ में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रियासी स्थित कंट्रोल रूम ने बताया है कि कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में लोगों के घायल हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में अब लोगों 6 की मौत की खबर आ रही है। अभी सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुल घायलों की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ये बातें डॉ गोपाल दत्त, प्रखंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सामने आई है।