1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 2022 में भारत करेगा कॉमनवेल्थ शूटिंग और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी

2022 में भारत करेगा कॉमनवेल्थ शूटिंग और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
2022 में भारत करेगा कॉमनवेल्थ शूटिंग और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी

भारत जनवरी 2022 में चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, इसके साथ ही साथ बर्मिंघम में होने वाले खेलों में इसके पदकों को प्रतिस्पर्थी देशों की रैंकिंग के लिए शामिल किया जाएगा। हालांकि, इन दोनों स्पर्धाओं के पदकों को राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के एक सप्ताह अंतिम तालिका में जोड़ा जाएगा।

सीजीएफ ने लंदन में 21 से 23 फरवरी तक चली कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया। इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने निशानेबाजी को हटाए जाने के बाद 2022 बर्मिंघम खेलों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।

सीजीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, भारत में राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 2022 में होगा। इसके आयोजन से जुड़े मामले को सीजीएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया है।

इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक होगा। इससे पहले जुलई 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने के विरोध में इसका बहिष्कार करने की धमकी दी थी।

सीजीएफ अध्यक्ष लुइस मार्टिन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवेमबर्ग के नवंबर में भारत दौरे के बाद आईओए ने दिसंबर में वार्षिक आम सभा की बैठक के बाद इस बहिष्कार को वापस ले लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...