1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. करतारपुर साहिब में ‘गैर सिखों’ को प्रबंधन सौंपे जाने पर भारत ने यूएन में पाक को लगाई फटकार

करतारपुर साहिब में ‘गैर सिखों’ को प्रबंधन सौंपे जाने पर भारत ने यूएन में पाक को लगाई फटकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करतारपुर साहिब में ‘गैर सिखों’ को प्रबंधन सौंपे जाने पर भारत ने यूएन में पाक को लगाई फटकार

संयुक्त राष्ट्र:  भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में करतारपुर साहिब मामले में घेरा और गुरुद्वारा के प्रबंधन को गैर-सिखों को सौंपने पर कड़ी फटकार लगाई। भारत ने कहा है कि यह संयुक्त राष्ट्र की साधारण सभा के प्रस्ताव का सीधा उल्लंघन है। पाक ने सिखों की धार्मिक भावना, स्वतंत्रता और सुरक्षा पर सीधा हमला किया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि करतारपुर साहिूब गुरुद्वारा का प्रबंधन पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के द्वारा किया जा रहा था। नवंबर माह में ही इसका प्रबंधन गैर सिख इवेक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड को सौंप दिया गया है। यह अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता का मामला है और पाक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव की अवहेलना की है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में करतारपुर साहिब के संदर्भ में ही पहले उल्लेख किया जा चुका है कि इस कॉरीडोर के माध्यम से परस्पर आपसी धार्मिक और सांस्कृतिक संवाद और समझ को बढ़ाया जा सकेगा। इससे भाईचारा का माहौल बनेगा। संयुक्त राष्ट्र ने इन प्रयासों की प्रशंसा भी की थी। अब पाकिस्तान ही इन संबंधों को धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। भारत ने नवंबर माह में ही पाकिस्तान की इस करतूत पर सख्त ऐतराज जताया था।

आशीष शर्मा ने कहा कि यह एक तरफा निर्णय निंदनीय है। पाकिस्तान ने सिखों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...