1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ग्रीको रोमन कुश्ती में 27 साल बाद मिला भारत को गोल्ड

ग्रीको रोमन कुश्ती में 27 साल बाद मिला भारत को गोल्ड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रीको रोमन कुश्ती में 27 साल बाद मिला भारत को गोल्ड

मंगलवार को जाधव स्टेडियम में शुरू हुई एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवान सुनील कुमार ने 87 किलों भारवर्ग में भारत को 27 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाया है। सुनील ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में किर्गिस्तान के आजात सालिदिनोव को एकतरफा 5-0 से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है।

बता दें पिछली बार सुनील ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था लेकिन इस बार सुनील ने शानदार खेल दिखाते हुए 27 साल बाद ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सुनील से पहले साल 1993 के एशियाई चैंपियनशिप में पप्पू यादव ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला सीनियर टूर्नामेंट खेल रहे कर्नाटक के अर्जुन (55 भारवर्ग) ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। पहली बार राष्ट्रीय कैंप में शामिल किए जाने के बाद अर्जुन ने ग्रीको रोमन के 55 भारवर्ग में कोरियाई पहलवान डोंग यूक वान को 1-4 से पिछड़ने के बाद कांस्य पदक के मुकाबले में 7-4 से शिकस्त दी। वहीं 130 भारवर्ग में भारतीय पहलवान मेहर सिंह कांस्य पदक के मुकाबले में किर्गिस्तान के किमरोमा से हार गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...