नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तो लगभग देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है लेकिन इसका असर आज मैच के दौरान भी देखने को मिला। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच के दौरान कई लोगों ने CAA का विरोध किया।
दरअसल, मंगलवारो को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय मैच के दौरान कुछ दर्शकों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्शकों ने टीशर्ट पहनकर सरकार के खिलाफ इस कानून का विरोध किया। सोशल मीडिया पर इस वक्त कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विरोध करने वाले दर्शकों ने कहा कि, हमें सिर्फ इस बात का अफसोस है कि कई दिनों से हो रहे प्रदर्शनों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार भी छात्रों से बात नहीं की। हम अपने पीएम से बात नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हम विरोध करने गए ताकी पीएम नरेंद्र मोदी हमसे बात करें। इसके आगे उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी बड़े लोगों को बुलाते हैं तो उनकी छात्रों से क्या नाराजगी है।
गौरतलब हो कि, नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देश के कई विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसका जबसे ज्यादा असर दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया और जेएनयू में देखने को मिला था। जहां पर छात्रों ने इस विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था और इस दौरान हिंसा भी हुआ था, जिसमें पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था।