शुक्रवार को भारत के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर के नाम एक रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। क्योंकि यह उनका 100वां टेस्ट मैच होगा। इसके साथ ही टेलर तीनों प्रारूपों में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
बता दे रॉस टेलर ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना 100वां मैच खेला था। टेलर नें 100 टी-20 इंटरनेशनल में 122.68 के स्ट्राइक रेट के साथ 1909 रन बनाए हैं। तो वहीं बात अगर वनड़े इटरनेशनल की करे तो उन्होंने 231 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में 8570 रन बनाए हैं। टेलर ने अभी तक 99 टेस्ट मैचों में 46.28 के औसत से 7174 रन बनाए हैं और भारत के खिलाफ उनकी 100वां टेस्ट मैच होगा।
इससे पहले सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने का रेकॉर्ड भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के नाम है। सचिन ने 200 टेस्ट और 463 वनडे इंटरनैशनल मुकाबले खेले। वहीं रोहित शर्मा ने 108 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं और वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।