1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS NZ: पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की करारी हार

IND VS NZ: पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की करारी हार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS NZ: पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की करारी हार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 165 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के लिए भी चुना गया।

हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘हम उनकी बढ़त 100 रन से कम रखना चाहते थे लेकिन उनके पुछल्ले बल्लेबाजों ने जो रन बनाये उससे मुश्किलें बढ़ी। गेंदबाज अब भी अधिक अनुशासित हो सकते हैं, वे अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से खुश नहीं थे।’

आगे कोहली ने कहा, ‘टॉस महत्वपूर्ण साबित हुआ। लेकिन इसके साथ ही हम बैटिंग यूनिट के रूप में प्रतिस्पर्धी होने पर गर्व करते हैं लेकिन यहां हमने पर्याप्त प्रतिस्पर्धा नहीं दिखाई।’ उन्होंने कहा, ‘अगर 220-230 रन भी बने होते तो इससे अंतर पैदा हो सकता था। गेंदबाजी में हमने अच्छा खेल दिखाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...