1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs NZ: पहले टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज नील वैगनर हुए बाहर

IND vs NZ: पहले टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज नील वैगनर हुए बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND vs NZ: पहले टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज नील वैगनर हुए बाहर

21 फरवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 2 मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। दुनिया के नंबर 2 रैंकिंग वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर पहले टेस्ट मैच से पहले बाहर हो गए है। न्यूजीलैंड टीम ने वैगनर की जगह तेज गेंदबाज मैट हेनरी को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया है।

बता दें न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज नील वैगनर अपने पहले बच्चे के जन्म के मौके पर अपने परिवार वालों के साथ रहेंगे और इसी वजह से वो शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

तो वही बात अगर वैगनर के टेस्ट करियर की करे तो 47 टेस्ट मैचों में 204 विकेट अपने नाम कर चुके है और वैगनर फिलहाल गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरो नंबर पर है। तो वहीं दूसरी तरफ बात हेनरी की करे तो उन्होनें 12 टेस्ट मैच खेले है जिसमे 30 विकेट अपने नाम किए है।

हाला की अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वैगनर की जगह मौका हेनरी को ही मिलेगा क्योंकि दूसरे गेंदबाज जेमिसन ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी ऐसे में मेजबान टीम तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को पहले मैच में उतारने को सोच सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...