भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच वेलिंग्टन में खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से अपने नाम किया। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराशा जनक प्रदर्शन किया।

जिसके कारण भारतीय टीम को यह मैच गंवाना पड़ा। वनड़े सीरीज के पांचो मैचों में मिली हार के बाद भी टीम इंडिया का हार का शिलशिला थमने का नाम नही ले रहा है लेकिन भारत भले ही यह मैच हार गया हो इशांत शर्मा ने अपने कमाल के प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया।
चोट के बाद इशांत ने वापसी करते हुए पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों गेंदबाजो के अलावा कोई भी गेंदबाज इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाया।