1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS ENG: जसप्रीत बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने किया 25 साल बाद इंग्लैंड में ये कारनामा

IND VS ENG: जसप्रीत बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने किया 25 साल बाद इंग्लैंड में ये कारनामा

5 टेस्ट मैचों के सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट का घमासान जारी है। इस महामुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि मेजबान टीम ने जैसी शुरुआत सोची होगी, उससे बिल्कुल अगल हुआ।

By: Amit ranjan 
Updated:
IND VS ENG: जसप्रीत बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने किया 25 साल बाद इंग्लैंड में ये कारनामा

नई दिल्ली : 5 टेस्ट मैचों के सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट का घमासान जारी है। इस महामुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि मेजबान टीम ने जैसी शुरुआत सोची होगी, उससे बिल्कुल अगल हुआ।

जसप्रीत बुमराह ने की जबरदस्त गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारत की ओर से पहला ओवर फेंकने आए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने मैच के पहले ओवर की 5वीं गेंद पर बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज रोरी बर्न्स (Rory Burns) को एलबीडबल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

 

बुमराह की गेंद पर आउट होने के बाद रोरी बर्न्स को यकीन नहीं हुआ और उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिव्यू टीम इंडिया के हक में आया और इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई।

25 साल बाद टीम इंडिया ने किया ये कमाल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले ओवर में विकेट हासिल किया। 25 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ओवर में विकेट लिया हो। इससे पहले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में साल 1996 में खेले गए मैच में जवागल श्रीनाथ ने माइकल एथरटन को एलबीडबल्यू आउट किया था।

 

टीम इंडिया की शानदार शुरुआत

इस मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। भारत ने मैच में शानदार शुरुआत की और शून्य के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स को पवेलियन भेज दिया। 23 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 58 रन पर दो विकेट। वहीं मोहम्मद सिराज की गेंद पर जैक क्राउली 27 रन बनाकर आउट हुए और भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिली।

 

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

 

इंग्लैंड: रोरी बर्न्‍स, डोमिनिक सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (सी), जॉनी बेयरस्टो, डैनियल लॉरेंस, जोस बटलर (डब्ल्यू), सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...