1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. JNU मामले में गिरिराज सिंह ने कहा, सेलिब्रिटीज को जाने से पहले सोचना चाहिए

JNU मामले में गिरिराज सिंह ने कहा, सेलिब्रिटीज को जाने से पहले सोचना चाहिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
JNU मामले में गिरिराज सिंह ने कहा, सेलिब्रिटीज को जाने से पहले सोचना चाहिए

बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से सांसद और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते है। हाल ही में जेएनयू छात्रों पर हुए हमले में कई छात्र घायल हुए थे और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण छात्रों से मिलने के लिए जेएनयू गई थी।

जिसके बाद से दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने से कई नेताओं ने सवाल खड़े हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है। दो दिवसीय दौरे पर मथुराआए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, जेएनयू में आतंकवादियों की बरसी मनाई जाती है।

साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं। ऐसे स्थान पर किसी भी सेलीब्रिटी को जाने से पहले सौ बार सोचना चाहिए कि वहां जाया जाए या नहीं।  

आपको बताते चलें कि, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को मथुरा स्थित वेटनरी विश्वविद्यालय के डेयरी फॉर्म में ऑटोमेटिक मिल्क प्लांट का शुभारंभ किया। यह देश का पहला प्लांट है, जिसमें बकरी के दूध से उत्पाद बनकर तैयार होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...