1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होली में दरोगा की वर्दी पर रंग लगने से लाइन हाजिर, कानून मंत्री ने जताई नाराजगी

होली में दरोगा की वर्दी पर रंग लगने से लाइन हाजिर, कानून मंत्री ने जताई नाराजगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
होली में दरोगा की वर्दी पर रंग लगने से लाइन हाजिर, कानून मंत्री ने जताई नाराजगी

होली में दरोगा की वर्दी पर रंग लगने से लाइन हाजिर करने के लिया कहा गया है। वहीं, कानून मंत्री बृजेश पाठक ने ज्वाइंट कमिश्न की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।

इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कानून मंत्री ने दरोगा पर हुई कार्रवाई को तत्काल रुप से वापस लेने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि, होली हमारा राष्ट्रीय पर्व है। लोगों से मिलने में वर्दी पर रंग लग जाए तो कोई अनुशासनहीनता नहीं है।

इसके आगे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि, लोगों से मिलकर ही किसी पर्व को सुख शांति से निपटाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे से भी बात की। वहीं, जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर ने दरोगा पर की गई कार्रवाई को गलत कहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...