उत्तर प्रदेश: यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है।
वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।
वही, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी के करीबी व राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा ज्वाइन करने का ऐलान किया।
इमरान मसूद को सहारनपुर ही नही वेस्ट यूपी का कद्दावर नेता माना जाता है। पिछले काफी समय से उनके कांग्रेस को छोड़ने की चर्चा थी। जिस पर सोमवार को इमरान मसूद ने मुहर लगा दी। उन्होंने अपने आवास पर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। कांग्रेस को छोड़ने के बाद इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें बड़ा सम्मान मिला है। लेकिन, वर्तमान हालात में यूपी में सपा ही भाजपा का एकमात्र विकल्प है जिस कारण उन्होंने अखिलेश यादव को मजबूत करने का काम किया।
इमरान मसूद पश्चिम की राजनीति में कट्टर खयालातों वाले नेता माने जाते हैं। कई बार वह अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘मोदी के बोटी बोटी काट लेने वाले’ उनके विवादित बयान पर बड़ा हंगामा हुआ था। इसके बाद सुर्खियों में रहे।