1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. पाचन शक्ति मजबूत करनी है तो स्वामी रामदेव के ये उपाय आजमाएं

पाचन शक्ति मजबूत करनी है तो स्वामी रामदेव के ये उपाय आजमाएं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाचन शक्ति मजबूत करनी है तो स्वामी रामदेव के ये उपाय आजमाएं

आयुर्वेद में खाने को ठीक तरह से और संतुलित खाने के कई नियम बताये गए है लेकिन जाने अनजाने लोग ऐसी लाइफस्टाइल को अडॉप्ट कर रहे है जो उनके स्वास्थ्य के लिए कतई ठीक नहीं है।

ऐसे में आज कल लोगों की पाचन शक्ति बेहद कमजोर हो गयी है। लोग बेहद कम उम्र में कब्ज, एसिडिटी और लीवर का कमजोर होना जैसी समस्या से जूझ रहे है और इन सबका कारण है पाचन शक्ति का कमजोर होना।

आज इस लेख में हम आपको स्वामी रामदेव जी के कुछ ऐसे उपाय बताने वाले है जिनको आजमाने के बाद आप अपनी पाचन शक्ति को दुरुस्त रख पाएंगे।

स्वामी रामदेव जी कहते है की हर मनुष्य को अपने खाने पीने में संतुलन रखना चाहिए। अगर आप ज्यादा तला भुना और चिकना खाते है तो पाचन समस्या होती है।

रोज़ सुबह खाली पेट 2 गिलास गुनगुने पानी पीना चाहिए। वहीं इसके साथ एक चम्मच शहद चाट ले तो और भी फायदा होता है।

स्वामी जी कहते है, फलों के रस को गरम पानी साथ मिलाकर लें। यह पूरे दिन लेना ठीक रहेगा।नाश्ता हल्का लेना चाहिए। वही रात को तेल मसाले खाने से बचे।

जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है उन लोगों को योग करना चाहिए। सुबह सुबह थोड़ा थोड़ा करके मंडूकासन करे। रोज़ सुबह आंवला और एलोवेरा का जूस पीना चाहिए। सलाद, फल और अंकुरित अनाज ले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...