1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. गर्मियों में फिट रहना है तो करे इन फलों का सेवन, पढ़िए

गर्मियों में फिट रहना है तो करे इन फलों का सेवन, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गर्मियों में फिट रहना है तो करे इन फलों का सेवन, पढ़िए

जैसा की हम सब जानते है कि गर्मी और उमस के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और उसका सबसे बड़ा कारण है पसीने के रूप में पानी का निकलना।

दरअसल गर्मी में शरीर से अधिक पसीना निकलता है जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है वही दूसरी और अत्यधिक गर्मी से पाचन भी कमजोर हो जाता है।

ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि आपके शरीर को नियमित रूप से पानी की कमी दूर करने वाली चीज़े मिलते रहे ताकि शरीर में पानी की कमी से आपको कोई भी बीमारी नहीं हो।

सबसे पहले तो आप तरबूज़ का सेवन करना शुरू कर दीजिये, यह एक ऐसा फल है जो तुरंत आपके शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ा देता है।

तरबूज़ के बारे में कहा जाता है कि शरीर में कभी पानी की कमी नहीं होने देता।

इसके बाद आप आदत डाल लीजिये रोज़ एक नींबू की, इसमें एंटी ऑक्साइड होते है जिसके कारण यह शरीर के अंदर जाकर पाचन को मजबूत करता है।

रोज़ शाम को एक गिलास नींबू पानी पीने से आपको कभी कमजोरी नहीं आएगी।

इसके अलावा टमाटर का सेवन करने से भी आप गर्मी में किसी बीमारी का शिकार नहीं होंगे।

रोज़ दिन का खाना खाने से पहले अगर आप एक टमाटर चबा कर खाते है तो ये ना सिर्फ पानी की मात्रा को संतुलित रखेगा बल्कि खाना अच्छे से पचने में मदद करेगा।

इसके अलावा अंगूर और खरबूज एक सेवन भी करना चाहिए।

सलाद में प्याज और खीरा लेने की आदत डाले। ऐसा करने से आपको गर्मी में भी तरोताजा फील होगा और कोई बीमारी नहीं होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...