महिला विश्वकप में भारत अपना दूसरा मुकाबला आज बांग्लादेश के खिलाफ पर्थ के मैदान खेलागा। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी। भारत की कोशिश इस मैच को जीतकर विश्वकप में लगातार दूसरी जीत हासिल करने की होगी।

बात अगर इससे पहले मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन की करे तो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी। जिसके चलते पूरी टीम 132 रन ही बना सकी। त्रिकोणीय सीरीज से ही भारतीय बल्लेबाजी लडखड़ाती हुई नजर आ रही है और न ही कोई बड़ा स्कोर बना पाई।
गेंदबाजी में भारत की तरफ से पूनम ने 19 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। जिसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत हासिल की। त्रिकोणीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कप्तान हरमनप्रीत और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पिछले मैच कुछ खास प्रदर्शन नहीम कर पाई।
वहीं दूसरी तरफ दीप्ति शर्मा ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 गेंदों पर 49 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ भी दीप्ति अपनी इस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी।