1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. वेयरहाउस पर तौल कांटा और गेहूं उपार्जन की सारी प्रक्रिया को देखने भी आया हूं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वेयरहाउस पर तौल कांटा और गेहूं उपार्जन की सारी प्रक्रिया को देखने भी आया हूं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ख्यमंत्री ने कहा कि मैं खुद मैदान में उतरा हूँ, सारे मंत्रियों से, अधिकारियों से कहा है कि जहां भी जैसी व्यवस्था चल रही है, उसमें किसानों को कठिनाई नहीं पड़े, यह हमारा प्रयास होना चाहिए। हम प्रत्येक किसान से अपेक्षा कर रहे हैं कि पहले वह तौल कांटे पर जाए।

By: Naredra 
Updated:
वेयरहाउस पर तौल कांटा और गेहूं उपार्जन की सारी प्रक्रिया को देखने भी आया हूं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

शाजापुरः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के मकोड़ी गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औसत निरीक्षण ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़कर देखा गेहूं, किसानों से की बात। उपार्जन के साथ बुकिंग के लिए 9 मई की तारीख को आगे बढ़ाकर 23 मई किया, जरूरत पड़ेगी तो और भी आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक किसान का जब तक माल नहीं खरीदा जाएगा, हमारा प्रयास रहेगा कि हम लगातार उपार्जन करते रहें। इस बार बंपर उत्पादन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग स्लॉट बुक करा रहे हैं।

पहले 9 मई, अब 23 मई और जरूरत पड़ी तो आगे भी बढ़ाएंगे- डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हमने स्लॉट बुकिंग को 9 तारीख तक बढ़ाया। तारीख बढ़ाने के साथ 9 का स्लॉट पूरा बुक हुआ, अब 23 तक कर दिया है 23 के आगे भी बढ़ाने की जरूरत होगी तो बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को धैर्य रखना चाहिए, सबका माल बिकेगा। हमने मैदान में अमले को उतारा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खुद मैदान में उतरा हूँ, सारे मंत्रियों से, अधिकारियों से कहा है कि जहां भी जैसी व्यवस्था चल रही है, उसमें किसानों को कठिनाई नहीं पड़े, यह हमारा प्रयास होना चाहिए। हम प्रत्येक किसान से अपेक्षा कर रहे हैं कि पहले वह तौल कांटे पर जाए। पहले 2 तौल काटे थे फिर 4, अब 6 तौल कांटे कर दिए हैं। जैसे ही हमने उपार्जन बाजार में चालू कराया है, तो मार्केट भी सुधरा है। पहले की तुलना में आज जो दाम हैं, वे बढ़े हैं लेकिन फिर भी हमने कहा कि हमारे किसान अगर हमारे उपार्जन केंद्र पर आएंगे, तो उनके साथ सरकार खड़ी है।

किसानों से तीसरी फसल उड़द बोने की अपील

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अब तीसरी फसल का भी समय चल रहा है। आप सबके माध्यम से अपील करूंगा कि आप अधिक से अधिक उड़द लगाए। उड़द पर 600 का बोनस हमने अलग से चालू किया है। हम किसानों के लिए जो जो कर सकते हैं वह हमारी सरकार करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से प्रदेशवासियों को नरसिंह जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...