पत्नी के मायके से न आने से नाराज एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया यह जा रहा है कि युवक का पत्नी से कोई विवाद हुआ था और पत्नी के मायके से न आने की बजह से युवक परेशान था परिवार की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची जबकि कोतवाली पुलिस तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल भेजा है।
यह मामला फिरोजाबाद जिले के कोतवाली शिकोहाबाद के आमरी गांव की है जहां कप्तान सिंह पुत्र प्रेमनारायण नामक एक युवक का शव आज सुवह खेत पर एक पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पिता ने बताया कि कप्तान सिंह की पत्नी मायके गई थी और कप्तान उसे बुलाने गया था, वहां दोनों के बीच कोई विवाद हुआ जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कप्तान सिंह की शादी अभी कुछ दिन पूर्व मिर्जापुर से अंजली के साथ हुई थी, जो मायके चली गयी बुलाने गया लेकिन अंजली नही आई। पत्नी के वियोग में कप्तान ने गांव के बाहर पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इस वक्त उसके परिवार में कोहराम मच हुआ है।