इस देश में ना जाने कितने हेल्थ टॉनिक बेचे जाते है लेकिन कोई भी टॉनिक आपको हेल्थ नहीं देता है। जो भी उनमे मिलाया जाता है और आपको बेचा जाता है वो कोई बड़ी चीज़ नहीं है।
उसमे ऐसा कुछ भी नहीं होता की आपके बच्चे को ताकत मिल जाए। इन सबको वो फ़ूड सब्लीमेन्ट कहकर बेचते है। इन सबमें जो भी मिलाया जाता है वो सब कुछ आलरेडी आपके घर के अंदर मौजूद है।
देखा जाए तो एक किलो हेल्थ टॉनिक बनाने में सिर्फ 50 रूपये खर्च होते है लेकिन बाज़ार में ये आपको 650 रूपये किलो से अधिक मिलते है।
आपको 25 ग्राम मूंगफली या चने को गुड़ के साथ खाने से जो ताकत मिलती है वही ताकत आपको इन बाज़ार में मिलने वाले एक किलो हेल्थ टॉनिक से मिलती है।
इन सबको खरीदने की बजाय आप खुद मिक्स आटे का इस्तेमाल करना शुरू कीजिये ताकि आपके बच्चों को मजबूती मिले।