1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. कैसे जाने की शरीर की इम्युनिटी कमजोर है ! इसके उपाय समझिये

कैसे जाने की शरीर की इम्युनिटी कमजोर है ! इसके उपाय समझिये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कैसे जाने की शरीर की इम्युनिटी कमजोर है ! इसके उपाय समझिये

इस समय पूरी दुनिया को कोरोना नाम के वायरस ने अपनी चपेट में लिया हुआ है।

इसकी कोई दवाई तो सामने नहीं आयी है लेकिन इतना ज़रूर समझ आया है कि जिसके शरीर की इम्युनिटी कमजोर है उसे यह वायरस जकड़ रहा है।

जब आपकी इम्युनिटी वीक हो जाती है तो गले के माध्यम से ये वायरस शरीर में आता है और धीरे धीरे आपके श्वसन तंत्र को प्रभावित कर फेंफड़ों को जकड़ लेता है।

यानी की जिसके शरीर की इम्युनिटी अच्छी है उसे कोरोना से पीड़ित होने का ख़तरा कम है।

लेकिन यह समझना बड़ा ज़रूरी है कि किसी की इम्युनिटी अगर वीक है तो उसे कैसे समझाना होगा ? इसके कुछ लक्षण डॉक्टर्स ने बताये है।

उदाहरण के लिए थकान जल्दी हो जाना, मौसमी बीमारी होना यानी हर मौसम में बुखार हो जाना।

जिनकी इम्युनिटी वीक है उन लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है। जल्दी चोट ठीक नहीं होती है। भाग नहीं सकते। सांस फूलने जैसी समस्या होती है।

एक बार और ध्यान देने वाली यह है कि अगर पहले से कोई बीमारी है तो भी आपकी इम्युनिटी वीक हो सकती है।

अगर आपको इनमे से कोई भी लक्षण नज़र आते है तो डॉक्टर्स से सलाह लीजिए।

इसके अलावा घरेलु उपायों के तौर पर आप ऐसी चीज़ों का सेवन करिये जिनसे शरीर को ताकत मिलती है।

जैसे सेव, अनार, फाइबर युक्त फ़ूड, मिक्स आटे का दलिया। इसके अलावा रोज़ सुबह गर्म पानी का सेवन करना शुरू कर दीजिये।

1 चम्मच च्यवनप्राश लेना बेहतर रहेगा। रोज़ रात को दूध के साथ बादाम लीजिये। इन सब छोटे छोटे उपायों से आपके शरीर की इम्युनिटी अच्छी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...