चीन से निकले कोरोना वायरस ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है, किसी ने नहीं सोचा था की चीन के एक शहर से निकला वायरस दुनिया के लिए खतरा बन जाएगा और अब हमारे देश में भी इसका खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली और नॉएडा में इसके मरीज मिले है और सरकार ने भी इसके लिए व्यापक तैयारी कर ली जिसके मद्देनज़र दवाओं का भण्डारण किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -कोरोना वायरस से बचना है तो आज ही करे ये उपाय: जानिये
इन सबके बीच स्वामी रामदेव ने लोगों को इस वायरस से बचने के कुछ घरेलु उपाय बताये है जिनको अपनाकर आप भी इस वायरस से बच सकते है। तो आज इस लेख में हम आपको बताने वाले है कुछ ऐसे ही उपाय –
स्वामी रामदेव का कहना है की इस बीमारी को रोकने का सबसे अच्छा उपाय है प्राणायाम, दरअसल सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और कपाल भाति जैसे योग आपके शरीर को चुस्त दुरुस्त रखते है जिसके कारण आप इस वायरस से बच सकते है।
यह भी पढ़िए -स्वामी रामदेव से जानिये शरीर में खून की कमी कैसे दूर होगी ?
स्वामी रामदेव यह भी बताते है कि अगर आपको ऐसी बीमारी से बचना है तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति अच्छी होनी चाहिए वरना आप जल्दी ही इस वायरस की चपेट में आ सकते है।
आगे स्वामी रामदेव कहते है कि अनुलोम विलोम, कपाल भाति और सूर्य नमस्कार जैसे योग शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते है जिससे इस प्रकार के किसी भी वायरस का खतरा आपको नहीं होगा, वही गौ मूत्र के बारे में बात करते हुए बाबा रामदेव कहते है कि गौ मूत्र के तो अनेक फायदे है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र रक्तचाप, कब्ज और कैंसर में प्रभावी है लेकिन क्या ये कोरोना वायरस की प्रगति को रोक सकता है ! इसके लिए अभी इंतज़ार करना होगा।
जरूर पढ़े -स्वामी रामदेव से जानिये कैसे ठीक होगा गठिया रोग
वही जड़ी बूटी के बारे में उन्होंने बताया कि गिलोय इस वायरस को रोक सकती है। इसका वानस्पतिक नाम टीनोस्पोरा कोर्डिफोलिया है और संस्कृत में, गिलोय को ’अमृता’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें अमृत के समान ही तमाम औषधिय गुण है। गिलोय को कैसे प्रयोग किया जाए इस बार उनका कहना है कि गिलोय को पानी में उबालना चाहिए और फिर हल्दी, काली मिर्च पाउडर और तुलसी के पत्ते मिलाने चाहिए और गाढ़े रस के रूप में पीना चाहिए।