1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सत्यभामा कैसे बनी श्री कृष्ण की पत्नी, जानिये उसका रहस्य

सत्यभामा कैसे बनी श्री कृष्ण की पत्नी, जानिये उसका रहस्य

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सत्यभामा कैसे बनी श्री कृष्ण की पत्नी, जानिये उसका रहस्य

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की आठ पत्नियां थी जिनमे एक थी सत्यभामा। वो एक योद्धा भी थी और बहुत आकर्षक और सुंदर थी। कहा जाता है की वो कृष्ण की सबसे सुंदर पत्नी थी लेकिन कृष्ण का उनसे विवाह कैसे हुआ ? इसके पीछे बड़ी रोचक कथा है।

दरअसल सत्यभामा उज्जैन के राजा सत्राजित की पुत्री थी और उनके पास एक ऐसी मणि थी जिसके बारे में कहा जाता है की उससे स्वर्ण पैदा किया जा सकता था। एक बार, वो मणि राजा का भाई प्रसेन लेकर निकल गया। उधर राजा को लगा की वो मणि चोरी हो गयी। काफी दिनों तक जब वो मणि नहीं मिली तो चोरी का आरोप कृष्ण जी पर लगा दिया गया।

जब कृष्ण को ये सब पता चला तो वो दुःखी हुए और खुद ही मणि को खोजने निकल पड़े। एक गुफा के बाहर उन्होंने प्रसेन को उसे घोड़े के साथ मूर्छित देखा। अंदर गुफा में एक रीछ था और वो कोई और नहीं बल्कि जामवंत जी थे जो त्रेता युग में राम जी की सेना में थे।

कृष्ण ने देखा की उसके पास मणि है तो उससे मणि मांगी ! लेकिन जामवंत जी ने मना कर दिया और कृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा। अब दोनों में भीषण युद्ध होने लगा, कोई हार नहीं रहा था। आखिर में जामवंत जी ने जैसे ही अपने स्वामी राम जी को पुकारा तो स्वयं श्री कृष्ण राम बन गए।

इसके बाद जामवंत को यह ज्ञान हुआ की इस अवतार में प्रभु कृष्ण बने है तो उनसे क्षमा मांगी और मणि दे दी। साथ ही अपनी पुत्री जामवंती को भी सौंप दिया जो श्री कृष्ण की आठ रानियों में से एक है। वही जब कृष्ण जी मणि लेकर वापिस अवंतिका गए तो सत्राजित को बड़ा संकोच हुआ और उन्होंने कृष्ण जी से क्षमा मांगी।

भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें माफ़ किया और इस प्रकार सत्राजित ने अपनी बेटी सत्यभामा का ब्याह श्री कृष्ण के साथ किया। हालांकि उस मणि को भी वो कृष्ण को देना चाहते थे लेकिन कृष्ण ने उस मणि को लेने से इंकार कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...