1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. आपके शरीर पर कैसे असर करता है कोरोना वायरस ? पढ़िए पूरी जानकारी

आपके शरीर पर कैसे असर करता है कोरोना वायरस ? पढ़िए पूरी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आपके शरीर पर कैसे असर करता है कोरोना वायरस ? पढ़िए पूरी जानकारी

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का कहर इस पूरी दुनिया पर इस कदर बरसेगा इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दिसम्बर के पहले सप्ताह से जानकारी में आये इस वायरस के कारण दुनिया के कई बड़े देशों में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गयी है और पूरी दुनिया में लगभग 4000 से अधिक लोग इस वायरस के कारण मारे जा चुके है जिसमे चीन, इटली, ईरान और कोरिया के तो हालात बद से बदतर हो गए है।

यह भी पढ़े -कोरोना वायरस से बचना है तो लीजिये ऐसा आहार: पढ़िये लिस्ट

वही इस देश में भी अब इस कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। इस देश में अब तक 80 से अधिक लोग इस वायरस के कारण संक्रमित हो गए है वही 2 लोगों की मौत भी हो गयी है। हमारे लिए राहत की बात एक यह भी रही है कि 10 से अधिक लोग ठीक भी हो गए है वही कई डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि तापमान बढ़ने के बाद इसकी तीव्रता में कमी होगी। लेकिन फिर भी लोग इस वायरस को लेकर डरे हुए है तो आज इस लेख में हम आपको बताते है कि कैसे आप पता लगाएंगे की आपको कोरोना है या नहीं ! और यह भी बताएंगे की यह वायरस कैसे काम करता है।

दरअसल मेडिकल रिसर्च जर्नल लैंसेट में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है जिसमें इस वायरस से पीड़ित व्यक्ति की प्रोग्रेस रिपोर्ट समझायी गयी है। इसमें बताया गया है कि एक से 14 दिन के अंदर मरीज में इसके संक्रमण के लक्षण दिख जाते हैं और यह कंफर्म किया जाता है कि कोरोना वाइरस शरीर के अंदर प्रवेश कर चुका है। कोरोना के लगभग 80 फीसदी मरीजों में यह पाया गया कि सांस में परेशानी के साथ शुरू हुआ बुखार 3 दिन बाद खांसी और गले में खराश में तब्दील हो जाता है। उसके बाद 3 दिन में यही वायरस आपके फेंफड़ो तक पहुंच जाता है। नवें दिन तक सांस लेने में दिक्क्त होती है।

यह भी पढ़िए -कोरोना वायरस से बचना है तो आज ही करे ये उपाय: जानिये

उसके बाद शरू होती है असल परेशानी, क्यूंकि इसके बाद फेफड़ों की थैली में सूजन शुरू हो जाती है, तरल पदार्थ भरना शुरू हो जाता है और मवाद आने लगती है जिसके कारण व्यक्ति अच्छे से सांस भी नहीं ले पाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 दिनों में यह सब लक्षण दिखाई दे जाते है और उसके बाद फेंफड़ों से शुरू हुआ यह संक्रमण आपके रक्त तक चला जाता है जिसके बाद खून का थक्का बनना शुरू होता है और सांस लेने में अधिक दिक्क्त के कारण व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

यह भी पढ़े -रात को भूलकर भी नहीं खाये पिज़्ज़ा: होंगे ये बड़े नुकसान

रिपोर्ट में यह भी बताया गया, अधिकतर मरीजों की मौत का कारण हार्ट अटैक या ऑक्सीजन की कमी रही। वही तीन मरीज ऐसे भी थे जिन्हे आखिरी स्टेज तक बचाने की कोशिश की गयी लेकिन ये कोशिश नाकाम रही। अंत में आपको यह भी बता दे की इस वायरस से बचाव ही इसका इलाज़ है। इसके लिए आपको भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना होगा वही दिन में कम से कम 4 बार अपने हाथ धोने है और मास्क का इस्तेमाल करना है। ऐसे करके आप अपने आप को इस वायरस से बचा सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...