आजकल की जीवन शैली के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना अब आम बात हो गयी है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल बहुत सी बीमारियों को जन्म देता है।
तली हुई चीजें, मक्खन, पॉपकॉर्न, जंक फूड आदि की अधिकता ही कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। जब यह बढ़ने लगता है तो शुगर, बीपी, हार्ट अटैक जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं होता है क्यूंकि यह धमनियों की दीवारों के साथ जमा होने लगता है और धीरे धीरे यह ह्रदय रोग को जन्म दे देता है जिसमे हार्ट अटैक प्रमुख है। जहां शरीर अपने स्तर पर कोलेस्ट्रॉल बनाता है, वहीं अतिरिक्त वसा को भी कोलेस्ट्रॉल में परिवर्तित करता है।
आज इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि स्वामी रामदेव के कुछ उपाय, की आप कैसे अपने कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है ताकि गंभीर बीमारी का आपको कोई खतरा नहीं हो।
स्वामी जी कहते है की आज कल जो गोलियां खायी जा रही है उससे लीवर डैमेज होने का डर भी रहता है।
वही शारीरिक श्रम कम करने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी असरदार है। इससे खून का थक्का बनने की आशंका कम होती है, रक्तचाप कम होता है व संक्रमण से बचाव होता है।
देखा जाता है की कोलेस्ट्रॉल से खून का थक्का बन जाता है। गाय का घी भी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। रिफाइंड आयल शरीर के लिए ठीक नहीं होता है।
स्वामी रामदेव कहते है, सुबह उठकर गर्म पानी पीना चाहिए, इससे न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल कम होगा बल्कि शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी कम हो जायेगी।
ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो आधे घण्टे तक रोज़ कपालभाति प्राणायाम करना चाहिए। इससे लाभ होगा। अनुलोम विलोम से लीवर अच्छा रहता है इसलिए यह भी फायदा करेगा।