(गोंडा से लवीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
गोंडा: होली त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिलावट खोरों के ऊपर कार्रवाई करने के लिए 28 फरवरी से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिकारी उन लोगों की तालाश में जुटे हुए है जो मिलावट कर लोगों की हेल्थ से खिलवाट करते है। अब तक खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की तरफ से दस हजार की नकली मिठाई और 17 नमूने लिए गए हैं।
विभाग छोटे कारोबारियों पर कार्रवाई कर पीठ थपथपा ने में जुटा हुआ है। लेकिन अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पाए, बीते त्योहारों में मिलावट खोरों के ऊपर बड़ी कार्रवाई हुई थी। लेकिन इस बार मिलावट खोरों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि, लगातार कानपुर से नकली खोया के व्यवसायियों पर कार्रवाई करने के बाद इस बार कानपुर से आने वाली नकली मिठाइयां अब गोंडा नहीं आ रही है। फिर भी हम लगातार मिलावटी पदार्थों के बिकने की सूचना पर छापेमारी करते हैं और नमूने जांच के लिए भेज दे रहे हैं यह अभियान हमारा चलता रहेगा।