नागरिकता संशोधन कानून पर हुए बवाल के बाद से दिल्ली में कई रोड़ बंद कर दिए गए है। राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग- कालिंदी कुंज में भी सड़क को जाम कर कर दिया गया है इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कानून के तहत काम करने की नसीहत दी है।

इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि, संबंधित विभाग यानी कि पुलिस इस मामले में कानून के तहत काम करे। कोर्ट ने आगे कहा कि, पुलिस जन हित को देखते हुए अपना कर्तव्य पूरे करे।

इसी के साथ ही हाईकोर्ट ने इस मामले को खत्म कर दिया है। आपको बताते चलें कि, शाहीन बाग में 15 दिसंबर से स्थानीय लोग नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये प्रदर्शन दिल्ली से नोएडा जाने वाली सड़क पर हो रहा है। इस वजह से एक महीने से इस रुट से गुजरने वाले लोग काफी परेशान हो रहे है।