{ बहराइच से मनीष शर्मा की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और नेपाल से भारत आने वाले हर नागरिक की जाँच अब तक स्वास्थ्य विभाग के साथ SSB के जवान करते थे।
लेकिन नेपाल में कोरोना की संदिग्ध मौजूदगी को देखते हुए सीमा पर अब NDRF की एक्सपर्ट टीम को तैनात कर दिया गया है जो नेपाल की तरफ से आने वाले हर नागरिक की जाँच के साथ सीमा पर जागरूकता फैलाने का काम भी करेगी।
कोरोना के कहर से बचाव को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने रुपईडीहा में सैकड़ों जवानों सहित पुलिसकर्मियों को जागरूक करते हुए तमाम टिप्स भी बताए।
एनडीआरएफ टीम का मुख्य उद्देश्य सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के जवानों को जागरूक करना है NDRF टीम के कैप्टन एसपी थोराथ ने बताया कि हम लगातार सीमा से सटे इलाकों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति जागरूकता ही बचाव है इसी इरादे से लगातार सुरक्षा के जवानों के साथ पुलिसकर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।