(हाथरस से मंयक वशिष्ठ की रिपोर्ट)
हाथरस में पहला कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला। बीते शुक्रवार की देर शाम को कोरोना वायरस से पीड़ित एक शख्स जिला अस्पताल पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग में पहला कोरोना वायरस से पीड़ित मिलने से हड़कंप मच गया। मुरसान क्षेत्र का युवक रहने वाला है।
पीड़ित युवक पिछले दिनों नेपाल गया था, करीब 12 दिन पहले वहां से वापस लौटा। खांसी जुखाम बुखार की शिकायत होने पर वह जिला अस्पताल पहुंचा । जहां उसे कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
सीएमओ डॉ. बृजेश कुमार राठौर ने बताया कि, एक व्यक्ति नेपाल से 22 फरवरी को आया था, वह कह रहा है कि उसे खांसी जुकाम और बुखार भी आया था। लेकिन उसे बुखार नहीं है इसको हम संदिग्ध मानते हैं। इसकी जांच कराएंगे और जब तक जांच रिपोर्ट नही आती है तब तक उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।