{ हाथरस से मयंक की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन सतर्क और गंभीर है, सादाबाद के एसडीएम और कोतवाल ने विसाबर कस्बे में स्कूल के शुभारंभ पर होने वाली दावत पर रोक लगा दी और लोगों को वहाँ से अनाउंसमेंट करके हटा दिया।
आपको बतादें की हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा बिसावर में एक स्कूल के शुभारंभ के मौके पर प्रधान द्वारा बड़े दावत का आयोजन किया जाना था।
कोरोना वायरस को लेकर जिले में प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों पर रोक लगा दी गई है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की संभावना हो इसी दौरान सादाबाद पुलिस को सूचना मिली कि विसावर कस्बे में बड़े दावत का आयोजन किया जाना है।
सूचना पर सादाबाद के एसडीएम राजेश कुमार और कोतवाल जगदीश चंद कार्यक्रम स्थल पहुंच गए और दावत पर रोक लगा दी, एसडीएम और कोतवाल ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर मौजूदा लोगों को वहां से जाने के लिए कहा।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि बिसावर के प्रधान द्वारा स्कूल के उद्घाटन के बाद भव्य दावत का आयोजन किया जा रहा था, जिसकी अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में काफी भीड़ होने की संभावना थी, जिसको देखते हुए मौके पर पहुंचकर आयोजन रोक दिया गया है तथा जनपद में जहां कहीं भी भीड़ होने की संभावना होगी, उन कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाएगी।