1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई की बड़ी खबरें- सिपाही बन लोगों को लूटने वाला गिरफ्तार

हरदोई की बड़ी खबरें- सिपाही बन लोगों को लूटने वाला गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरदोई की बड़ी खबरें- सिपाही बन लोगों को लूटने वाला गिरफ्तार

हरदोई से दुर्गेश शर्मा की रिपोर्ट

इस वक्त नकली पुलिस बन लोगों को लूटने का कई मामला सामने आ चुका है, इस तरह की घटना के बाद लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि वर्दी में पुलिस है या फिर कोई नकली पुलिसवाला। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है।

सिपाही बनकर लूटने वाला हुआ गिरफ्तार

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई में सिपाही बनकर लोगों को लूटने वाले को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इसने कई लोगों को अपनी लूट का शिकार बनाया था। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से एक बाइक एक किलो 400 ग्राम गांजा 28 सौ रुपये व वर्दी बरामद की गई है। पहले यह आरोपी एसडीएम सवायजपुर बनकर वसूली करता था। इस आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

युवक ने किशोरी के साथ किया रेप

हरदोई की दूसरी खबर पर नजर डाले तो, कामांध युवक ने एक किशोरी के साथ रेप कर घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। किशोरी को घर में टीवी देखने के बहाने युवक ले गया था जिसके बाद उसका रेप किया। पीड़िता ने जब अपनी मां को पूरी कहानी बताई तो उसकी मां ने पीड़िता को लेकर परिजनों के साथ अतरौली थाने पहुंच एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या के आरोपी ने खुद को मारी गोली

हरदोई की तिसरी बड़ी खबर की बात करे तो, एक हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, हत्या के आरोपी ने खुद को गोली मार ली जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घर के अंदर ही तमंचे से गोली मारी। गोली आवज सुनकर जब घर वालों ने उसे देखा तो तुंरत जिला अस्पताल भर्ती करने के लिए लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की 27 फरवरी को हत्या के मामले में सुनवाई की तारीख थी।

ट्रैक्टर से टकरा कर बाइक सवार युवक की हुई मौत

हरदोई ती चौथी बड़ी खबर की बात करे तो, सण्डीला कस्बे की नई तहसील के सामने यूकेलिप्टस से लदी ट्रॉली से एक बाइक सवार टकरा गया। टकराते ही एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य साथी घायल हो गया। नई मंडी से मटर बेचकर वापस घर जा रहे थे बाइक सवार तभी रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली बैक करते समय यह हादसा हो गया। वहीं, मौके पुलिस पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित शव को कब्जे में लेकर सीएचसी के लिए भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...