1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़: शिक्षकों का डीएम ऑफिस के पास धरना प्रदर्शन

हापुड़: शिक्षकों का डीएम ऑफिस के पास धरना प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हापुड़: शिक्षकों का डीएम ऑफिस के पास धरना प्रदर्शन

{ हापुड़ से तुषार शर्मा की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हापुड़ के आह्वान पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही के विरुद्ध शिक्षकों ने धरना देते हुए डीएम ऑफिस के पास धरना प्रदर्शन किया।

दरअसल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक संघ के तीन पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी थी, जिसमें से एक के विरुद्ध निलंबन, शिक्षक के विरुद्ध सेवा समाप्ति व एक शिक्षक के विरुद्ध वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है, बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर आज हापुड़ के शिक्षक धरना स्थल पर धरने पर बैठ गए, और बीएसए द्वारा की गई इस कार्रवाई का विरोध किया।

साथ ही शिक्षकों का आरोप है कि बीएसए देवेंद्र गुप्ता का ट्रांसफर 18 तारीख को हो गया था, जिसके बाद वह 22 तारीख को जिले से कार्यमुक्त भी हो गए थे, 22 तारीख को कार्यमुक्त होने के बावजूद 24 तारीख को इन शिक्षकों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।

शिक्षकों का कहना है कि तीनो शिक्षकों द्वारा बीएसए के कार्यों में गड़बड़ी को लेकर लगातार ऊपर शिकायतें की जा रही थी, इसके बाद शासन ने बीएसए देवेंद्र गुप्ता का जनपद हापुड़ से उनका स्थानांतरण कर दिया, इसी कार्रवाई द्वेष रखते हुए देवेंद्र गुप्ता ने इन तीनों शिक्षकों के विरुद्ध यह कार्रवाई की है।

आज धरना देते हुए शिक्षकों ने मांग की है कि बीएसए देवेंद्र गुप्ता द्वारा जो यह कार्रवाई की गई है उसे निरस्त किया जाए, और साथ ही शिक्षकों का वेतन जो कि अभी नहीं आया है समय से दिया जाए और साथ ही शिक्षकों का कहना है कि यदि उच्च अधिकारी इस मामले में आगे संज्ञान नहीं लिया तो उनका यह धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...