हापुड़ में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर में बीते शुक्रवार की आधी रात को लुटेरे पूर्व प्रधान के घर में घुसकर लाखों का सामान लूटकर फरार हो गए। वहीं शनिवार सुबह परिवार वालों ने घर में बिखरें सामान को देखकर हड़कंप मच गया।

पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची, और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर ज्लद से ज्लद कार्रवाई की मांग की है ।

पीड़ित परिवार ने बताया कि, आधी रात को लुटेरे घर में घुसकर लाखों के सोना-चांदी के आभूषण और हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए।