1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. 29 जुलाई से होगी हज यात्रा : सिर्फ 1000 को आने की अनुमति मिली

29 जुलाई से होगी हज यात्रा : सिर्फ 1000 को आने की अनुमति मिली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
29 जुलाई से होगी हज यात्रा : सिर्फ 1000 को आने की अनुमति मिली

सऊदी अरब की सरकार ने हज यात्रा का एलान कर दिया है लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण हज यात्रा सीमित दायरे में रखी गई है।

आपको बता दे कि सऊदी अरब में इस साल केवल 1000 मुस्लिम तीर्थयात्री ही हज कर पाएंगे। 1000 तीर्थयात्रियों में सऊदी अरब से बाहर का कोई नहीं होगा।

देश में पहले से रह रहे विभिन्न राष्ट्रीयताओं के मुस्लिमों को इस बार हज के लिए अनुमति दी गई है।

वहीं इस यात्रा में 65 वर्ष से उपर के यात्रियों को भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई यात्रि इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं पाया जाता है तो उनकी यात्रा रद्द कर दी जाएगी।

 न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अरब गल्फ राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सऊदी अरब में सामने आए हैं।

बता दे, सऊदी में अबतक 2,53,349 कोरोना केस की पुष्टि हुई है जिसमें से 2,523 लोगों की मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...