(ग्रेटर नोएडा से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट)
ग्रेटर नोएडा की एक प्राइवेट सोसाइटी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक किसी चीनी नागरिक ने खुद को पकड़ने के लिए जमा भीड़ और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखा कि कोरोना वायरस के चलते ये सब उसे पकड़ने कर लिए पंहुचे, उस चीनी नागरिक ने अपने आपको फ़्लैट के अंदर बंद कर लिया।
सोसाइटी के बाहर तैनात गार्ड का कहना है कि, उसे ले जाने के लिए पुलिस और स्वास्थ विभाग ने कितनी बार मशक्कत कर ली लेकिन वो अंदर से दरवाजा खोलने को राजी नही है। पुलिस की गाड़ी सहित एम्बुलेंस और स्वास्थ्य विभाग के लोगों को सूचना मिली कि ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 क्षेत्र की एक सोसाइटी में एक चीनी नागरिक है।
जिसे कोरोना वायरस होने का शक है। सूचना पाकर मौके पर पंहुची ये टीम उस फ्लैट पर पंहुची जहां ये युवक रह रहा था लेकिन ये सब देख चीनी नागरिक ने अपने आपको फ्लैट के अंदर बंद कर लिया और टीम द्वारा लाख प्रयास करने बाद भी अंदर से गेट नही खोला जिससे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस भी परेशान हो गई।
सोसाइटी के बाहर तैयात गार्ड ने बताया कि, जैसे ही इन दोनों विभागों को सोसाइटी वासियो ने ये सूचना दी तो तुरंत मौके पर पंहुचे। लेकिन चीनी नागरिक ने अपने आपको उस फ्लैट में बंद कर रखा है। देर रात के चलते कोई अनहोनी न घटे इसलिए पुलिस को तैनात किया हुआ है और सुबह किसी भी तरह बाहर निकालने की बात स्वास्थ्य विभाग की टीम कह रही है। साथ ही गार्ड ने बताया कि ये चीनी नागरिक किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।