1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: करंट लगने से आधा दर्जन गाय की हुई मौत, बिजली विभाग के बाहर हंगामा

ग्रेटर नोएडा: करंट लगने से आधा दर्जन गाय की हुई मौत, बिजली विभाग के बाहर हंगामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रेटर नोएडा: करंट लगने से आधा दर्जन गाय की हुई मौत, बिजली विभाग के बाहर हंगामा

(ग्रेटर नोएडा से संवाददाता प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट)

ग्रेटर नोएडा में हाईटेंशन बिजली का तार टूटने से आधा दर्जन गायों की करंट लगाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस बात की जानकारी जब स्थानीय लोगों को पता चली तो उन्होंने बिजली विभाग के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया।

इस बात सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। इस मामले में हमारे संवाददाता ने स्थानीय लोगों से बात की तो ग्रामीणों ने कहा कि, बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

साथ ही ग्रामीणों ने ये भी कहा कि, कोई भी बिजली विभाग का कर्मचारी इसपर ध्यान नहीं दे रहा है। पहले भी ऐसे मामले लगातार सामने आते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी बिजली विभाग के कर्मचारी आंख बंद कर बैठे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...